नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने की समीक्षा बैठक ,आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,667 views

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स)

पार्वती अरगा रामसर साइट पर 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलेंड डे मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को मूर्तरूप देने के लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय विदेश तथा पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने दिल्ली पर्यावरण भवन में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में वेटलैंड्स एक्सपर्ट शामिल होंगे।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम , एसपी गोंडा, वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा वेटलैंड्स डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में 1 फरवरी को अयोध्या और 2 फरवरी को पार्वती अरगा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की गई। पहली बार पार्वती अरगा रामसर साइट पर वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाया जा रहा है। कार्यक्रम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बढ़ेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह के विशेष पहल पर कार्यक्रम से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व छात्रों को जोड़ने के लिए नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। विशेष लेक्चर के माध्यम से वेटलैंड्स की उपयोगिता से अवगत कराया गया। छात्रों को रामसर साइट विजिट कराया गया। छात्रों को पक्षी विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रजातियों के पक्षी को पहचानने के बारे में बताया। 30 जनवरी को साइकिल रैली निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट्स, वेटलैंड्स मित्र आदि शामिल हो रहे हैं। बैठक में मंत्रालय के संयुक्त सचिव रजत अग्रवाल, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल आदि विशेष रूप से शामिल थे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!