नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आईजी अमित पाठक ने गोण्डा शहर में यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त अभियान का लिया जायजा

1 min read

 4,306 views

मनीष मिश्रा
गोण्डा। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक द्वारा जनपद गोण्डा के शहर क्षेत्र के गुरूनानक चौक, एलबीएस कॉलेज व अन्य चौराहों पर यातायात व्यवस्था एवं परिक्षेत्र में चलाये जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान की स्थिति का जायजा लिया गया।
मंगलवार को आईजी देवीपाटन रेंज, गोण्डा अमित पाठक द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों में चलाये जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत जनपद गोण्डा के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमणमुक्त स्थिति का जायजा लिया गया। आईजी द्वारा शहर के गुरु नानक चौक, एलबीएस चौराहा एवं अन्य तिराहों व चौराहों पर यातायात व्यवस्था व अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया। शहर क्षेत्र में सुगम व सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया कि शहर क्षेत्र को प्रत्येक दशा में जाम की समस्या व सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना करें और बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन पैदल गश्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक द्वारा बेतरतीब खडे़ ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दिए गए। आईजी द्वारा स्वयं खडे़ होकर कई वाहनों का चालान भी कराया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!