बाइक चालक हो जाएं सावधान हेलमेट नहीं तो कटेगा चालान चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह
1 min read
6,452 views
शमसुद्दीन सिद्दीकी
झिलाही बाजार गोंडा! बाइक चालक हो जाएं सावधान हेलमेट नहीं तो कटेगा चालान चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह
जनपद गोंडा के थाना करनैलगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी कस्बा के चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालकों को बताया कि बाइक चालक हो जाएं सावधान अगर हेलमेट लगाए नहीं मिले बाइक चालक तो होगा चालान
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत जनपद गोंडा के विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग प्रतिदिन किया जा रहा है थाना कर्नलगंज के पुलिस चौकी कस्बा के चौकी प्रभारी ने भी वाहन चेकिंग कर वाहन चालकों को जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया और बताया कि जो भी बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए मिला उसका चालान निश्चित रूप से किया जाएगा वह चाहे कोई भी हो इसीलिए सभी बाइक चालक हेलमेट अवश्य लगे जिससे कि चालान से बच्चे नहीं तो करना पड़ेगा चालान उन्होंने कहा कि हेलमेट खुद की सुरक्षा के लिए है इसीलिए सभी बाइक चालक हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं!
