नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,889 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा। वेरा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित हो रही सत्ताईसवीं पूर्व प्रवक्ता स्व राम देव शुक्ल स्मारक प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ सोमवार को एम डी बी सिंह इण्टर कॉलेज बेलसर के मैदान पर मुख्य अतिथि मा विधायक तरबगंज के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह परास ने स्व रामदेव शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक विकास के साथ साथ सामाजिक समरसता व भाईचारा का भी विकास होता है, व इससे युवाओं को प्रतिस्पर्धा,खेल भावना व अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा, उन्होंने अनवरत सत्ताईस वर्षों से इस प्रतियोगिता के आयोजन करते रहने के लिए वेरा फाउंडेशन व मुख्य ट्रस्टी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के लेखाकार राजेश कुमार शुक्ल की महती भूमिका को रेखांकित किया, साथ ही पूर्व समाजसेवी स्व रामदेव शुक्ल की स्मृतियों को ताजा करते हुए इस मैदान व खेल के प्रति उनकी रुचि व योगदान को स्मरण किया साथ ही आयोजन में अपने हर सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह परास ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए उन्हें विजय पराजय दोनों से सीखते हुए आगे बढ़ते जाने के लिए प्रेरित किया तथा इस आयोजन के लिए आयोजक वेरा फाउंडेशन व प्रतियोगिता के समन्वयक अंजनी शुक्ल की भूमिका की सराहना की तथा इतने वर्षों से आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सफलता हेतु अपने सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। पूर्व प्रधान रज्जन बाबा ने खिलाड़ियों से स्व अनुशासन की अपील की। इससे पूर्व फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश शुक्ल ने जिला पंचायत विनोद कुमार पाण्डेय ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह परास व रज्जन बाबा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया तथा उनके प्रति खिलाड़ियों व आयोजक मण्डल की ओर से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर मोहम्मद तुफैल ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह परास के बाल पर लम्बा शॉट लगाकर जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। उद्घाटन मैच बेलसर व बकियापुर व बेलसर के बीच टॉस कराकर किया गया टॉस जीतकर बाकियापुर की टीम ने बॉलिंग चुनी। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह परास ने भी बल्लेबाज़ी में अपने हाथ आजमाए और रज्जन बाबा की गेंद पर मिड ऑफ पर लम्बा चौका मारा। उद्घाटन अवसर पर अंजनी शुक्ला, लिटिल सिंह, विजय पाण्डेय, अशोक मिश्र, सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी व सैकड़ों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!