नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चार जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा

1 min read

 9,527 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। श्री गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कर्नलगंज नगर में प्रभात फेरी का दौर शुरू हो गया है। भोर होते ही नगर में गुरुवाणी की धुन गूंजती है। गुरुसिंह सभा एवं संगत के द्वारा सोमवार से सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। यह जानकारी कमेटी के प्रधान पृथीपाल सिंह पाले ने देते हुए बताया कि प्रभात फेरी 2 जनवरी तक निकलेगी और गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहब की आरंभता होगी। जिसका समापन 4 जनवरी शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में पटियाला बैंड, पंजाबी भांगड़ा, निहंग सिंह द्वारा जाता सहित बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा और स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही हैं। 4 जनवरी को कीर्तन दरबार सजेगा। दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। कीर्तन समापन के बाद लंगर शुरू होगा,जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा। 4 जनवरी को ही गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की अगुवाई में एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 7 बजे गुरुद्वारा साहिब में वापस पहुंचकर समाप्त होगी। इसे लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!