नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर हुई शोक सभा श्रद्धांजलि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,381 views

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर हुई शोक सभा श्रद्धांजलि

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा : कर्नलगंज में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शनिवार की शाम करनैलगंज के चौक घंटाघर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रबुद्धजनों ने मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एडवोकेट त्रिलोकी नाथ तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री व भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक था। उन्होंने अपनी विद्वता और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई। उनका जाना केवल कांग्रेस ही नहीं, पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। कांग्रेस नेता तव्वाज खान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनकी सादगी, बेदाग छवि, गहन ज्ञान और विनम्रता को हमेशा याद किया जाएगा। सभा का संचालन यावर हुसैन मुन्ना ने किया। इस मौके पर अशोक सिंह, इस्तिखार अंसारी, अशोक सिंघानिया, खुर्शीद आलम, रफील्लाह अंसारी, डॉ मुख़्तार, अफसर अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!