नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बिजली कंपनियों के निजीकरण ,प्रदेश के किसानों की समस्याएं, युवाओं की समस्याएं जिसमें भरती और परिणाम के साथ ही पर्चा आउट प्रकरण प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था गन्ना किसानों का बकाया ,प्रदेश के सड़कों की दुर्दशा आदि अनगिनत समस्याएं सुरसा की तरह मुह बाये हैं ——मनीष श्रीवास्तव

1 min read

 8,309 views

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी के निर्देश पर दिनांक 18 दिसंबर को आयोजित विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव हिंदवी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा पर प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की
प्रेस को संबोधित करते हुए मनीष श्रीवास्तव ने कहा बिजली कंपनियों के निजीकरण ,प्रदेश के किसानों की समस्याएं, युवाओं की समस्याएं जिसमें भरती और परिणाम के साथ ही पर्चा आउट प्रकरण प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था गन्ना किसानों का बकाया ,प्रदेश के सड़कों की दुर्दशा आदि अनगिनत समस्याएं सुरसा की तरह मुंह खोले खड़ी हुई है
किंतु प्रदेश सरकार के पास सिर्फ एक हाल है हिंदू मुसलमान ,हिंदू मुसलमान बहराइच से लेकर संभल तक और मथुरा से लेकर काशी तक रोज कोई ना कोई ऐसा मुद्दा छेड़ दिया जाता है जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो सामाजिक विद्वेष बड़े और भोली भाली जनता इसी नफरत की लड़ाई में उलझ कर रह जाए
हमारा विधानसभा का घेराव सिर्फ घेराव ही नहीं है हमारा प्रयास है कि कुंभ करनी नींद में सोई सरकार को जगाने और आम जनता के मुद्दे को सामने लाने का और जनता को न्याय दिलाने को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम है
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, अरविंद शुक्ला सभासद शाहिद अली कुरेशी , अविनाश मिश्रा, शुक्ला प्रसाद शुक्ला ,चांद खान, वाजिद अली, अवसार अहमद ,अब्दुल्ला खान, सैयद अली, वसीम खान, जर्निल हयात ,आरिफ अली, विनय प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेस जनों ने बढ़-चढ़कर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का वचन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!