नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

टाटा कम्पनी द्वारा आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

1 min read

 9,548 views

 

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव जनता अवध इण्टर कालेज, अयोध्या के विद्यार्थियों ने टाटा कम्पनी द्वारा आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों (जूनियर और सीनियर) में किया गया था।
जूनियर वर्ग में आराध्या पाठक (कक्षा 7) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड पदक, शिवांगी पाण्डेय (कक्षा 8) ने द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर पदक और अर्पिता मंझवार (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।सीनियर वर्ग में आकांक्षा सागर (कक्षा 9) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड, साक्षी पाण्डेय (कक्षा 11) ने द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर पदक और आदित्य पाण्डेय (कक्षा 9) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर विक्रमादित्य सिंह ने सभी मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में टाटा कम्पनी से आई टीम का सहयोग विद्यालय के कोआर्डीनेटर आदित्य सिंह ने किया। विद्यालय की ओर से सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गईं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!