नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाबा साहेब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे – वीर विक्रमादित्य सिंह

1 min read

 4,384 views

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को परिनिवार्ण दिवस पर दी गई श्रद्धांजली

स्कन्द दास

युगनव टाइम्स लाइव अयोध्या धाम

अयोध्या  जनता अवध इण्टर कालेज अयोध्या धाम के प्रांगण में भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को उनके महापरिनिवार्ण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा को आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।बाबा साहेब व्यक्तित्व और कृतित्व पर कतिपय छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।प्राध्यापक श्री आर एम मिश्र ने बाबा साहेब के प्रति भावनात्मक श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब महान विधि वेत्ता थे।श्री हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहेब की ही देन है कि सभी को समान विधिक अधिकार प्राप्त है।कालेज के प्रधानाचार्य श्री वीर विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बाबा साहेब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे जो विपरीत परिस्थितियों में उच्चतम शिक्षा प्राप्त कर देश के शैक्षिक ,सामाजिक और आर्थिक उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाई है जिसके लिए भारत के निवासी सदा याद करेंगे।आओ हम सभी सामूहिक रुप से भावनात्मक श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों एवं सपनों को साकार करने का जतन करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!