नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गरीब व असहाय लोगों को अनवरत किया जा रहा है कंबल वितरण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,277 views

स्कंद दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति द्वारा 3 दिसम्बर से शुरू किया गया कंबल वितरण अभियान आज भी जारी है। इस अभियान का उद्देश्य कड़कड़ाती ठंड में गरीबों और असहायों को राहत प्रदान करना है। 7 दिसम्बर को ग्राम सभा उमरनी पिपरी में एक विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी सुनील श्रीवास्तव ने गरीबों को कंबल वितरित किए और समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहा है और अब तक सैकड़ों गांवों में कंबल वितरित किए जा चुके हैं। उनका लक्ष्य जीवनकाल में 10 लाख गरीबों को कंबल वितरित करना है।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दयानंद वर्मा, एसपी विश्वकर्मा, रजनीश कुमार विश्वकर्मा, पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा और केएस मिश्रा सहित कई अन्य समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे।समाजसेवी सुनील श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में समाज के विकास के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने की बात कही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!