नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संभल में सरकारी तंत्र की मौजूदगी में हुई हिंसा में चार लोगों के मारे जाने और 1991में पारित धर्म स्थल विधेयक क़ानून का पालन किए जाने को लेकर अल्पशंख्यक कांग्रेस द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 16,778 views

संभल में सरकारी तंत्र की मौजूदगी में हुई हिंसा में चार लोगों के मारे जाने और 1991में पारित धर्म स्थल विधेयक क़ानून का पालन किए जाने को लेकर अल्पशंख्यक कांग्रेस द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र और अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान की अगुवाई में सौंपा गया
ज्ञापन में मुख्य रूप से 1991पूजा स्थल विधेयक का सम्मान करने जिसमें स्पष्ट उल्लिखित है कि आजादी के समय जिस धर्म स्थल का जो अस्तित्व है बहाल रहेगा
किंतु भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए अनावश्यक मुद्दों को तूल देकर सम्भल जैसे हालात बना कर प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा की जा रही है
पूरे प्रदेश में रबी की बुआई के समय न डीएपी खाद है न बीज है मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है प्रदेश सरकार इन मुद्दों से ध्यान बटाने के लिए संभल जैसे हालात बना रही है किंतु हम कांग्रेस जन सरकार की नाकामी को लेकर सड़क से संसद तक विरोध करेंगे
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला महासचिव अरविंद शुक्ला, सभासद शाहिद अली कुरेशी, प्रदेश अल्पशंख्यक सचिव वाजिद अली , एड सादाब खान , फिरोज अहमद, मसीउल हक, मो जर्निल हयात, अवसार अहमद, अय्यूब खान, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह , अकील, राजू सेवादल सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!