हत्या या आत्माहत्या के बीच उलझी पुलिस गन्ने के खेत में मिला लड़की का शव
1 min read
390 views
हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस, गन्ने के खेत में मिला लड़की का शव।
तरबगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव /
थानाक्षेत्र के दुफेडिया में विद्यालय के पास गन्ने खेत में 19 वर्षीय रीतू पुत्री ब्रह्मानंद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
परिजनों के मुताबिक रीतू एक दिन पहले बकरी चराने गई थी , लेकिन शाम को वापस नहीं आई। काफी खोजबीन की गई,
दूसरे दिन गांव के बाहर युवती का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायर और क्षेत्राधिकारी मौके पर जांच में जुटे हुए हैं। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे
हैं।
