नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डीएम ने पसका मेला तैयारियों के संबंध की बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 784 views

संजय कुमार प्रजापति

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

गोंडा – मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आगामी आयोजित होने वाले पसका मेला की तैयारियों के संबंध में पसका कमेटी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी तैयारियों को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने संबंधी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि पसका मेला में विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, रास्ते की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल कैंप, पार्किंग व्यवस्था, जल पुलिस व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, एंबुलेंस व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, रोडवेज की व्यवस्था सहित अन्य सारी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम करनैलगंज हीरालाल एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि स्नान घाट को समय से अच्छे से तैयार करा लिया जाय, और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। ताकि वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, सीएचसी अधीक्षक परसपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका करनैलगंज प्रियंका मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत परसपुर, थानाध्यक्ष परसपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश चंद्र त्रिपाठी परसपुर, सहित ग्राम प्रधान पसका व पसका कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!