नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लोक सेवा आयोग प्रयागराज के गेट पर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के दोषियों को सजा देने की मांगों के समर्थन और रबी की बुआई के समय जनपद में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र के अगुवाई में कांग्रेस का हुआ बड़ा प्रदर्शन

1 min read

 3,980 views

लोक सेवा आयोग प्रयागराज के गेट पर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के दोषियों को सजा देने तथा छात्रों की मांगों के समर्थन और रबी की बुआई के समय जनपद में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिटी मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज के गेट पर प्रतियोगी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करके उनकी न्यायोचित मांगों को न मानना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है स्पष्ट है यूपी सरकार से रोजी रोटी मांगेगे, अपने हक की मांग करेंगे बदले में उन्हें लाठी, जेल और मुकदमा मिलेगा कांग्रेस पार्टी सरकार के विरोध में सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी
इसी क्रम में रबी की बुआई के समय पूरे जनपद में डीएपी का अकाल पड़ा है किसान अधिक दामों पर नकली खाद खरीदने को मजबूर है
जिले की सहकारी समितियों पर राजकीय बीज गोदाम पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है हम कांग्रेस जन मांग करते हैं कि जनपद की सभी सहकारी समितियां पर खाद बीज उपलब्ध करवा कर प्रत्येक समिति पर वितरण का समय और दिन सुनिश्चित किया जाए जिसमें लघु एवं मध्यम किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद बीज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान सेवा दल के प्रदुमन शुक्ला विधि प्रकोष्ठ के सुभाष पांडे उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला ,विनय त्रिपाठी,इरशाद हुसैन, अधिवक्ता अरूण कुमार जिला महासचिव अविनाश मिश्रा, अनवर अली अधिवक्ता रामराज सिंह, राम श्रृंगार भारती, लाल बहादुर कनौजिया, फारूख अंसारी,अबसार अहमद, अब्दुल्ला खान, राजू सेवादल सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!