नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस ने लगाई क्लास बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं

1 min read

 434 views

कनैलगंज- गोंडा- युगनव टाइम्स लाइव अपराधों(जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक,सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न, इत्यादि) की रोकथाम व बच्चों को विद्यालय न भेजने वाले अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा के दृष्टिगत जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज करनैलगंज  में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के दृष्टिगत कार्यक्रम” में छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के संदर्भ में अवगत कराया गया तथा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,अधिकारों को जानने व अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु सजग किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ आज की इस तकनीकी भरी दुनिया में हो रहे साइबर अपराधों के विषय में अवगत कराया गया व साइबर अपराध की सुरक्षा के दृष्टिगत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी गई

 छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए!

प्रभारी निरीक्षक ने छात्रों को आत्मरक्षा हेतु निर्भर बनने के लिए टिप्स भी दिए ।

इस मौके पर आरक्षी अभय प्रताप यादव व महिला आरक्षी सोनम सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!