नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

17 वर्षो से फरार हत्या के अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,144 views

आचार्य स्कंद दास /  रुबी सोनी
अयोध्या धाम

 

अयोध्या धाम युगनव टाइम्स लाइव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी जो साधू के भेष में 30000 का इनामी लगातार दो जनपदो की पुलिस को चकमा दे रहा था को आज गिरफ्तार किया गया l बताते चले कि महावीर सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी तुलसीपुर माझा थाना नवाबगंज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 315/2007 धारा 302 IPC पंजीकृत था । इस मुकदमें में अभियुक्त गोबिन्द उर्फ संजय उर्फ विजय चेला सियानाथ पुत्र पुरूषोत्तम सिंह निवासी बड़इया थाना बड़इया जिला लखीसराय बिहार एवं सीताराम दास उर्फ विजय चेला रामशरण दास हनुमानकुटी रामघाट अयोध्या को दिनांक 16.02.2008 में इनकी सम्पत्ति की कुर्की के पश्चात चार्जशीट प्रेषित की गई थी । अभियुक्तगण तब से भेष व नाम बदल बदल कर रह रहे थे । जनपद गोण्डा की पुलिस को लगातार नाम बदलकर चकमा देते रहे । इनकी गिरफ्तारी का वारण्ट न्यायालय अपर सिविल जज (सी0डी0) / ACJM गोण्डा द्वारा अभियुक्तों के गिरफ्तारी का वारण्ट प्रभारी निरीक्षक रामजन्मभूमि अयोध्या को भेजा गया । प्रभारी निरीक्षक थाना रामजन्मभूमि द्वारा अपनी टीम के साथ अभियुक्त सीताराम उर्फ विजय चेला रामशरण दास निवासी हनुमानकुटी चौगुर्जी मन्दिर के पीछे रामकोट से गिरफ्तार किया गया और इनके निवास स्थान से अभियोग से सम्बन्धित अभिलेख आदि भी प्राप्त हुए थे । अभियुक्त सीताराम वर्ष 2011 में माननीय उच्च न्यायालय में अपने विरूद्ध प्रेषित आरोप पत्र को निरस्त करने हेतु याचिका भी योजित किया था । जिसे माननीय न्यायालय ने निरस्त कर दिया था । दूसरे अभियुक्त संजय उर्फ विजय उर्फ गोबिन्द चेला सियानाथ पुत्र पुरूषोत्तम सिंह को लक्ष्मण किला से गिरफ्तार किया । इनके भी कमरे से इस अभियोग से सम्बन्धित अभिलेख पाए गए । पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 15 – 15 हजार रूपये का इनाम पूर्व से घोषित किया गया था । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गोबिन्द उर्फ संजय उर्फ विजय चेला सियानाथ पुत्र पुरूषोत्तम सिंह निवासी बड़इया थाना बड़इया जिला लखीसराय बिहार । सीताराम दास उर्फ विजय चेला रामशरण दास पता हनुमानकुटी रामघाट अयोध्या । गिरफ्तारी टीम प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या , उ0नि0 उत्तम यादव थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या , उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या , हे0का0 अशोक वर्मा थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या , हे0आ0 अखिलेश यादव थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या , आरक्षी अरूणेश प्रताप सिंह थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या , महिला आरक्षी प्रशाली वर्मा थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या शामिल रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!