नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाल श्रम व बाल विवाह निषेध जनजागरण अभियान का हुआ समापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 446 views

 

 

बालश्रम व बालविवाह निषेध संबंधी 25 दिवसीय जनजागरण अभियान का हुआ समापन

 

गोण्डा – श्रम विभाग द्वारा यूनिसेफ और उद्यमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के तकनीकी सहयोग से संचालित नया सवेरा योजना के ब्लॉक कटरा बाजार में पिछले 25 दिन से लगातार 25 ग्राम पंचायत में बाल संरक्षण जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनांक 18.12.2022 को जन जागरण कार्यक्रम अभियान के अंतिम दिन ग्राम पंचायत अशोकपुर में कार्यक्रम के आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अशोकपुर के मजरे अशोकपुर डीहा में कानपुर की संस्कार संस्था के सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा बहु और पंचायत सहायक द्वारा डोर टू डोर ग्राम वासियों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी पर रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। कानपुर की संस्कार संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह के प्रति लोगो के जागरूक किया और अपने ग्राम पंचायत को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया।

चंद्रेश यादव टीआरपी नया सवेरा ने बाल श्रम करवाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की और श्रम विभाग की बाल श्रमिक विद्या योजना और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी और ग्राम पंचायत को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त रखने के लिए ग्राम वासियों को प्रतिज्ञा दिलाई।

पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल निर्मला मौर्य ने पुलिस विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी और बालिकाओं को अपनी शिक्षा क्लास 8 के बाद भी निडर होकर अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरित किया और उनकी सुरक्षा का पुलिस विभाग द्वारा आश्वासन भी दिया।

एक्शन ऐड संस्था से नूरजहां ने बालक और बालिका की समानता की बात कही और दोनो को शिक्षा का अधिकार है तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष पूरी होने पर ही शादी करने की बात कही।

ग्राम पंचायत नवल किशोर शुक्ला ने अपनी ग्राम पंचायत को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त रखने का आश्वासन दिया और जन जागरण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका के लिए प्रभावशाली व्यक्ति गुरुचरन को प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में संस्कार संस्था द्वारा बच्चों ने पूछे गए सवाल के विजेता दो बच्चों हिमांशी तिवारी और अतुल मिश्रा को ग्राम प्रधान द्वारा मेडल दिया गया। अंत में ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी विभाग और संस्कार संस्था को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में पंचायत सहायक भगवान मिश्रा, आंगनबाड़ी कुसुम शुक्ला, सरोज देवी, माया देवी, सुनीता और कांति, आशा बहु किरन शर्मा, पुष्पा, पिंकी देवी, निर्मला, नीरज मौर्य, पुलिस विभाग से सत्य पाल राणा और शकुंतला पांडे ने पूर्ण सहयोग दिया।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!