पुरोहित समाज द्वारा किया गया संत महंतों का स्वागत , महंतों ने दिया आशीर्वाद
1 min read
7,029 views
रूबी सोनी अयोध्या धाम
अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव तीर्थ पुरोहित पांडे समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे एवं महामंत्री मांगू लाल पांडे एवं पुरोहित समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के द्वार संत महंत धर्माचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर ओमप्रकाश पांडे अध्यक्ष ने बताया कि तीर्थपुरोहित पांडे समाज के हम नवनिर्वाचित अध्यक्ष है और आज जानकी घाट बड़ा स्थान में अयोध्या की संत महंतों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत सम्मान किया गया ।इस मौके पर ,पुरोहित प्रदीप पांडे , समेत तीर्थ पुरोहित पांडे समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे समेत तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।
