प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अनीता यादव ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान से बातचीत करते हुए कहा पीड़ित को न्याय दिलाना हमारा पहला कर्तव्य है।
1 min read
8,207 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान से बातचीत करते हुए कहा पीड़ित को न्याय दिलाना हमारा पहला कर्तव्य
बृहस्पतिवार को मोतीगंज थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान से बातचीत करते हुए कहा की जनता का सेवा करना और उन्हें न्याय दिलाना हमारा परम कर्तव्य है
पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की क्षेत्र में कहीं भी अवैध पेड़ों की कटान नहीं होगी अगर जो भी बिना परमिट के अवैध रूप से पेड़ों की कटान करता है या करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी अगर ऐसा कोई करता पाया गया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी आगे उन्होंने बताया कि अगर कोई भी पीड़ित है और परेशान है तो वह बिना डरे और बिना किसी झिझक पीड़ित व्यक्ति थाने पर आकर मुझे स्वयं मिले उसकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा यह हमारा फर्ज है उन्होंने कहा थाने में दलालों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है आगे उन्होंने कहा कि हमारे रहते हुए कोई भी किसी को फर्जी तरीके से परेशान नहीं कर पाएगा अगर फर्जी तरीके से किसी को परेशान करने की कोई भी व्यक्ति कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने आगे बताया कि जो सही होगा वही कार्य किया जाएगा किसी गरीब मजलूम व्यक्ति को अगर कोई भी दबंग आपराधिक किस्म का व्यक्ति परेशान करने की कोशिश करता है तो खैर नहीं क्योंकि अपराधियों और अराजक तत्वों की जगह सिर्फ जेल है अपराधी सुधर जाएं अपराधी कोई भी हो और कितना पहुंच वाला क्यों ना हो उसे बक्शा नहीं जाएगा अपराधियों की कोई जाति नहीं होती इसीलिए अपराधी सुधर जाए वरना जेल जाने को तैयार रहे कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि हम जो सही होगा वही करेंगे निष्पक्ष कर करेंगे ताकि हमारे क्षेत्र की जनता को सुरक्षा मिल सके उन्होंने कहा कि पीड़ित स्वयं थाने पर आकर मुझसे मिले थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिदिन जनता की एवं पीड़ित की समस्याएं थाना परिसर में बैठकर सुनती है और उसका और कुछ काम मौके पर निस्तारण भी करती हैं कुछ का संबंध उपनिरीक्षक हल्का सिपाही को निर्देशित कर मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करने का आदेश देती है थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव के कारभार संभालने के बाद से क्षेत्र की जनता काफी खुश नजर आ रही है जनता कहती है कि थाना प्रभारी निरीक्षक हो तो ऐसा।
