नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए मार्गदर्शी ऐप को लांच किया इस ऐप के माध्यम से यात्री लोकेशन और अपने स्टाफ की जानकार पा सकेंगे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,636 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए ‘मार्गदर्शी’ ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अब अपने निकटतम बस स्टॉप की जानकारी, यात्री बसों की लोकेशन, और किस समय वह किस स्थान से गुजर रही हैं, यह सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

मार्गदर्शी ऐप में सुरक्षा के लिए डिजिटल पैनिक बटन की सुविधा भी दी गई है, जिसका सीधा इंटीग्रेशन डायल 112 से किया गया है। इससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध होगी। ऐप के माध्यम से यात्री न केवल फीडबैक दे सकते हैं, बल्कि अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा, परिवहन विभाग जल्द ही एक मास्टर ऐप भी लाने वाला है, जिसमें ‘यूपी राही’ और ‘मार्गदर्शी’ दोनों ऐप की सुविधाओं को एकीकृत किया जाएगा। इस मास्टर ऐप के जरिये यात्री टिकट बुकिंग से लेकर बसों की लाइव ट्रैकिंग तक की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

लॉन्च के साथ ही यात्रियों को विशेष आयोजनों जैसे कुंभ मेला के दौरान चलने वाली विशेष बस सेवाओं की जानकारी भी मार्गदर्शी ऐप पर मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!