नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

1 min read

 4,107 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गोंडा के पूर्व महामंत्री अजीत सिंह ने शक्ति केंद्र बरसडा एवं लिलोईकलां के प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान की समीक्षा किया। उक्त बूथ पर सौ से अधिक लोगों को 880002024 नम्बर पर मिस्ड कॉल करा कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। शक्ति केंद्र खड़ौरा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसके कार्यकर्ता निष्ठा एवं ईमानदारी से देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से भिन्न रहते हैं उनके लिए देश सर्वोपरि होता है। श्री सिंह ने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विजय प्रताप सिंह शक्ति केंद्र संयोजक के साथ बूथ प्रमुख शिवकुमार यादव, अवध किशोर उपाध्याय, दीपक, अतुल उपाध्याय, राजाराम शुक्ला, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे। तदुपरांत लिलोईकलां के सभी बूथ पर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। लिलोई कलां शक्ति केंद्र पर आसाराम निषाद, दिनेश सिंह, अभिषेक तथा गोविंद आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र कुमार सिंह, भारत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!