नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए 69 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,611 views

 

दुर्गेश जायसवाल
गोण्डा।
शहर से बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए 69 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को बागेश्वर बालाजी सेवा संस्थान के द्वारा रवाना किया गया।
गुरुवार को शहर के एलबीएस चौराहे के पास बागेश्वर बालाजी सेवा संस्थान द्वारा जिले के 69 तीर्थ यात्रियों को बागेश्वर बालाजी धाम के दर्शन के लिए पूजा अर्चना कर निशुल्क बस द्वारा रवाना किया गया। संस्थान के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि उनके संस्थान के द्वारा जिले के ऐसे तमाम लोग जो दर्शन करने के लिए इच्छुक रहते है। लेकिन किसी कारणवश वह नहीं जा पाते। ऐसे लोगों की संस्थान द्वारा मदद कर उन्हें निशुल्क दर्शन के लिए भेजा जाता है। जिसमें श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन पानी के साथ साथ निशुल्क किराया भी शामिल है। बस रवाना उन्होंने बताया कि सभी लोग बागेश्वर बालाजी धाम का दर्शन कर वापस अपने घर को प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर नितेश सिंह, आकाश शुक्ला, रामकुमार दूबे, रवि शुक्ला, शुभम जायसवाल, अंजनी श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता व राजू तिवारी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!