नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

20 वर्षों से आवास के लिए अधिकारियों के दरवाजे का चक्कर काट रही हैं रेखा तथा फातमा नहीं मिला आवास,समाज सेवक अलर्क सिंह लल्ला ने दोनों महिलाओं को आवास दिलवाने का दिया आश्वासन

1 min read

 15,319 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के ब्लॉक मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत- गढ़ी की दो महिलाओं द्वारा आवास के लिए 20 वर्षों से अधिकारियों के दरवाजे का चक्कर कट रही है लेकिन अधिकारी हैं कि उनके कानों पर जू तक नहीं रेंगता मामला जनपद गोंडा के ब्लॉक मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत-गढ़ी का है जहां के निवासिनी रेखा पत्नी मिश्रीलाल व फातमा पत्नी मुन्ना यह दोनों महिलाएं 20 वर्षों से आवास की मांग को लेकर प्रधान, लेखपाल, मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर विकास भवन तक शिकायत दर्ज कर चुकी है लेकिन इनका सुनने वाला कोई नहीं यह महिलाएं छप्पर नुमा घर में रहने को मजबूर है बारिश में जो भी पानी होता है उनके घरों में गिरता है घर में रख खाने पीने का सामान सहित अन्य सामान देखकर बर्बाद हो जाता है किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है फातमा ने बताया कि हमने कई बार ग्राम प्रधान लेखपाल तथा विकास भवन के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं और शिकायत भी कर चुकी हूं आवास के लिए लेकिन आज तक ना कोई जांच कोई ना कोई सुनने वाला है मेरा छप्पर का मकान बारिश में गिर भी गया है और जहां छप्पर रखा था वहां पानी भी भर गया है जिससे फातमा किराए के मकान मे रहकर गुजर बसर कर रही है वही रेखा देवी ने बताया कि मैं छापर रखकर कर गुजारा करती हूं न तो मेरे पास आवास है न ही आवासीय भूमि। मेरे पूरे परिवार का जीना मुश्किल हो रहा है बरसात का जितना भी पानी गिरता है वह सब मेरे छप्पर के अंदर आता है मैं मेहनत मजदूरी करके जो भी खाने पीने का सामान रखती हूं वह अन्य सामान सब बर्बाद हो जाता है रेखा ने भी आवास की मांग की शिकायत ग्राम प्रधान लेखपाल सहित जिले के उच्च अधिकारियों से की लेकिन गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है दोनों महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास की मांग की है आपको बता दें कि सरकार हर गरीब को आवास देने का वादा करती है और देता भी है लेकिन यहां जिले में बैठे अधिकारी गरीबों की एक भी नहीं सुनते हैं जब इसकी जानकारी ग्राम पंचायत गढ़ी के निवासी समाज सेवक अलर्क सिंह लल्ला को हुई तो समाज सेवक ने दोनों महिलाओं के घर पहुंच कर उन्हें आश्वासन दिया कि आपको आवास जरूर मिलेगा दोनों महिलाओं ने समाज सेवक अलर्क सिंह लल्ला को धन्यवाद दिया। दोनों महिलाओं के पास पक्का मकान न होने की वजह से इधर-उधर किराए के मकान लेकर रहने को मजबूर हैं।

समाज सेवक का कहना है कि सरकार द्वारा जो भी योजना चलाई जा रही है उसको हर पात्र तक पहुँचाना ही मेरा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!