शिक्षक दिवस पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति* *सोनबरसा के बच्चों ने अपने गुरुजनों को भेंट किए उपहार*
1 min read
2,238 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर के बच्चों व शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। प्रत्येक कक्षा के बच्चों अपने अपने कमरे को आकर्षक रुप से सजाया तथा अपने गुरुजनों आलोक कुमार भारती, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, अनुराधा मिश्रा, पूनम यादव व देवेन्द्र प्रताप को उपहार भेंट कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्य क्रम को सफल बनाने में अर्चना,रुमा, नन्दिनी,संजू, अंशिका, जितेन्द्र, सूरज, चांदनी, संगीता, भूमिका, अनुराग, अनामिका, मनीष, विनोद, अजीत, अंकित,सेजल, पूनम, उन्नति आदि बच्चों का रोल महत्वपूर्ण रहा।
