नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्कूल की छात्राओं को किया गया जागरूक निर्भीक बने बेटियां: आमना निषाद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,516 views

स्कूल की छात्राओं को किया गया जागरूक निर्भीक बने बेटियां: आमना निषाद

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महिला सशक्तिकरण जागरूक अभियान के तहत पुलिस चौकी कहोबा थाना मोतीगंज के महिला आरक्षी आमना निषाद द्वारा आज श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ, नट्वीरपुरम-सोहाँस में पढ़ रही छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला आरक्षी आमना निषाद ने बच्चियों को स्वयं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता के बारे में विस्तार से समझाया गया। कांस्टेबल महेश कुमार के द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी काफी अच्छे ढंग से बताया गया। स्कूल के बच्चियों द्वारा एक-एक करके कई बातों पर महिला आरक्षी से वार्ता भी की गई। महिला आरक्षी आमना द्वारा बच्चियों के मन को मजबूत करते हुए बड़े ही शानदार तरीके से जवाब भी दिया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार द्वारा महिला आरक्षी आमना निषाद व कांस्टेबल महेश कुमार को धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर एल पी मिश्रा, पूनम पाण्डेय, खुशबू लता, प्रज्ञा, मुस्कान, ज्योति, रेशमी, बीनू, सुरभि, पूजा, अन्तिमा, निशा आदि उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!