नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अमर शहीद राजेंद्र नाथ लहडी़ के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 456 views

अमर शहीद राजेंद्र नाथ लहड़ी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्रनाथ लहड़ी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने राजेंद्र नाथ लहड़ी के चित्र पर एनसीसी बटालियन के हवलदार सुशील सिंह एवं एएनओ अमित वर्मा के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजेंद्र नाथ लहड़ी को 17 दिसंबर 1927 को गोंडा जेल में फांसी दिया गया अपनी फांसी के पूर्व राजेन्द्रनाथ लहड़ी ने कहा था कि मैं मरने नहीं वरन आजाद भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूं। राजेंद्रनाथ लहड़ी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई के दौरान ही आजादी की लड़ाई में जुट गए थे। राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के देशभक्ति का जज्बा आज भी युवाओं के ह्रदय में छाया हुआ है।

श्री सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हम सब को यह संकल्प लेना होगा कि हमें देश की एकता और अखंडता को. अक्षुण रखना है इसमें जो भी बाधाएं आएंगी उनका हमें मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

सभा को बटालियन के हवलदार सुशील सिंह, एएनओ अमित वर्मा और शिक्षक अशोक कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीत के साथ साथ उनके व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!