नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश गोंडा कमेटी की बैठक गांधी पार्क में संपन्न हुई

1 min read

 8,188 views

 

मोहम्मद सुलेमान जिला संवाददाता
गोण्डा:- आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ( सीटू) गोण्डा कमेटी की बैठक गांधी पार्क गोण्डा में किया गया जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड रानीपाल तथा संचालन कॉमरेड मीनाक्षी खरे ने किया। बैठक को एटक प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बाल विकास विभाग को निजी हाथों में देने की तैयारी करके आमजनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीइ) भर्ती पूरी तरह से अवैधानिक तथा आंगनवाड़ी कर्मचारियों एवं सहायिकाओं को हटाने की साजिश है जिसे किसी भी तरह से बर्दास्त नही किया जायेगा और इस ईसीसीइ एजुकेटर का विरोध आगामी 9 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जायेगा। कॉमरेड रानीपाल ने कहा कि जिले और प्रदेश स्तर पर एजुकेटर भर्ती का विरोध यूनियन द्वारा किया जायेगा। कुसुम तिवारी ने कहा कि सीडीपीओ के भ्रष्टाचार को सरकार खत्म नहीं कर पा रही और एजुकेटर भर्ती करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा ही मिलेगा। बैठक में राधाकुमारी, सुनीता देवी, गिरिजावती मौर्या, ममता कश्यप, ननका देवी, पुष्पा आर्या, सुषमा, रामावती, अशोककुमारी, रेशम सिंह, मालती देवी, चंदा, गुड़िया देवी, संगीता देवी, जगपता, मुन्नी सिंह, नीरजा शुक्ला, मंजुलता यादव, सुशीला देवी, मीना तिवारी, प्रमिला पांडेय, सुनीला देवी, मिथलेश निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!