नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

1 min read

 4,164 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में रक्षाबंधन का पर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलिय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक बेलसर के शाखा प्रबंधक सत्यम जी रहे। इस अवसर पर व्यावसायिक वर्ग की छात्राओं ने एसबीआई शाखा प्रबंधक सत्यम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं छात्रों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक सत्यम जी ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। भारत में हर महीने एक नया त्योहार आता है जो लोगों को एक साथ लाता है। ऐसा ही एक त्योहार है रक्षा बंधन है । यह बहनों और भाइयों के बीच के बंधन का एक बहुत ही खास अवसर है। बहनें अपने भाई की कलाई पर विश्वास और आस्था की डोर बांधती हैं। उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन लेते हैं और हर कदम पर अपनी बहन का साथ देते हैं।शिक्षकों कार्यक्रम का संचालन शिक्षा का अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद यूनुस, रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!