नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,191 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के एनसीसी कैडेट्स ने विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा रैली निकाल अमर शहीदों को नमन किया। सर्वप्रथम विद्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रवाना किया रैली बेलसर कस्बे के रगड़गंज बाजार से होती हुई बेलसर ब्लॉक परिसर में स्थापित शहीद स्तंभ पर पहुंची जहां एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले सभी लोगों को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश प्रेम की भावना से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने राष्ट्र के लिए रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। बेलसर विकासखंड की अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पूनम शुक्ला ने कहा कि देश को आजादी बलिदानों से मिली है। देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने एनसीसी कैडेट्स को को विभाजन का इतिहास बताकर देश कि एकता और अखंडता के प्रति जागरूक कर शांतिपूर्वक र्और सद्भाव पूर्वक मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!