तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय अगुआई मे निकली तिरंगा यात्रा
1 min read
4,037 views
मोहम्मद सुलेमान जिला संवाददाता
गोंडा ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, पिछले दो वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा अभियान में हम सभी क्षेत्रवासी बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाते आ रहे है, तरबगंज विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के विकास खण्ड- मे विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने कहा उन्होंने बताया कि बेलसर के खण्ड विकास कार्यालय में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्तंभ पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकालकर (नगर पंचायत बेलसर) रगड़गंज बाज़ार होते हुए (नगर पंचायत तरबगंज) क्षेत्र ढोढेपुर-तरबगंज चौराहा से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत हर घर तिरंगा यात्रा का समापन किया.!
हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे के सम्मान के प्रति हमें प्रतिबद्ध करने, राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति और अधिक समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय एकात्मता के सूत्रों को और मजबूत बनाने का माध्यम है।
भारत की आन, बान और शान के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज को आप लोग इस बार भी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर में बड़े सम्मान के साथ फहरायें। आप सभी से यह भी अनुरोध है कि अपने घर पर ‘तिरंगा’ फहराने के साथ इस अभियान में स्वयं भागीदारी करने के साथ दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिये प्रेरित करे।
