आज विद्युत लाइनों पर अवरोध बने टहनियों की होगी कटाई, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 03 बजे तक बाधित रहेगी वजीरगंज की विद्युत सप्लाई ————जेई
1 min read
4,063 views
डॉ0 एन.के.मौर्य
गोंडा- जिले के वजीरगंज क्षेत्र की विद्युत लाइनों तक पहुंची पेड़ की टहनियां विद्युत सप्लाई मे भारी दिक्कतें पैदा कर रही हैं। इसके चलते भारी रोस्टिंग की समस्या भी पैदा हो रही है। इन सारी बाधाओं को दूर करके विद्युत आपूर्ति की बहाल हेतु एक्सईएन व एसडीओ विकास कुमार यादव द्वारा अधिशासी अवर अभियंता वजीरगंज को निर्देशित किया गया है।
बताते चलें कि एक्सईएन व एसडीओ द्वारा विद्युत आपूर्ति की बहाली के निर्देश को लेकर वजीरगंज के अधिशाषी अवर अभियंता ने दिनांक 09 अगस्त को पूरी टीम के साथ क्षेत्र की पेट्रोलिंग की है। जहां कई क्षेत्रों की विद्युत लाइने पर पेड़ की टहनियों से घिरी पाई गई। अवर अभियंता शिव कुमार का कहना है एक्सईएन व एसडीओ साहब के निर्देशानुसार दिनांक 10 अगस्त 2024 को तारो पर बिछी टहनियों की कटाई की जाएगी। जोकि विद्युत लाइनों को बाधित कर रही है। जिसके चलते सुबह 10 बजे से लेकर शाम 03 बजे तक वजीरगंज क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
