खोरहंसा उपकेंद्र पर चलेगा 33 केवी जर्जर वीसीवी बदलने का कार्य ,06 अगस्त को सुबह 09 बजे से लेकर शाम 03 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई : …उपखंड अधिकारी
1 min read
9,914 views
*डॉ0 एन.के.मौर्य*
गोंडा। जिले के 33/11 केवी सब स्टेशन खोरहंसा पर स्थित 33 केवी वीसीवी काफी जर्जर हो चुका है जिसकी बदलने की परिक्रिया चल रही है। जिसके चलते दिनांक 06 अगस्त को सुबह 09 बजे से लेकर शाम 03 बजे तक कुछ क्षेत्रों मे विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
अवगत हो कि यहां के उपखंड अधिकारी का कहना है कि सब स्टेशन खोरहंसा पर स्थित 33 केवी वीसीवी काफी जर्जर हो चुका था। जिसके चलते कई क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई सुचारू ढंग से नही हो पा रही थी। यही वजह है कि दिनांक 06 अगस्त 2024 को जर्जर वीसीवी बदलने का कार्य चलेगा। जिसके चलते 06 अगस्त को क्षेत्र के बिन्दपारा, खोरहंसा व खिरभा फीडर से संबंधित क्षेत्रों खोरहंसा टाउन,खीरई ख़िरवा, नारायणपुर ईघा, चिश्तीपुर, खिराभा, जमदरा आदि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई सुबह 09 बजे से शाम 03 बजे तक बाधित रहेगी।
