विद्युत उपकेंद्र देवरिया को मद्दो किया गया अपग्रेड, शनिवार सुबह 10:00 बजे से रविवार सुबह 10:00 बजे तक विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
1 min read
1,786 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत उपकेंद्र देवरिया मद्दो को अपग्रेड किया जा रहा है l घारीघाट विद्युत सब स्टेशन के जेई केएल दुबे ने बताया है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवरिया मद्दो से संबंध पावर परिवर्तक क्षमता 5 एमवीए से 10 एमवीए किया जाना प्रस्तावित था | 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवरिया मद्दो से संबंध पावर परिवर्तक क्षमता 5 एमवीए से 10 एमवीए कार्य को लेकर शनिवार सुबह 10:00 बजे से रविवार सुबह 10:00 तक 33/11 केवी सब स्टेशन देवरिया मद्दो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी | इस विद्युत उपकेंद्र के अपग्रेड हो जाने से दर्जनों गांव के लगभग 20 से ₹25000 उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी तथा लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा | घारीघाट सब स्टेशन के जेई केएल दूबे ने सभी उपभोक्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय हित में बिजली जरूर बचाएं |
