नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एक पेड़ मां के नाम के अभियान का शुभारंभ सांसद करण भूषण सिंह ने किया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,778 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के तत्वाधान में आयुषवन अकौनी में बृहद पौधारोपण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद करण भूषण सिंह सांसद कैसरगंज रहे। जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतीत क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय एवं सदस्य विधान परिषद् अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, घनश्याम मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष गोंडा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने क्षेत्रवासियों से ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 10000 पौध स्वयं रोहित किए हैं। विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सराहना करते हुए लोगों से पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करें साथ ही उनकी रक्षा भी करे। अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सदस्य विधान परिषद ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में श्रीमती कंचन वर्मा महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन उपस्थिति रही। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में बढ़ चढ़ भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता एवं महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड से अधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण हेतु कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अकौनी ग्राम समाज आयुष वन क्षेत्र में 12800 नीम, महुआ, जामुन, आवला, आम, सहजन, पीपल, बरगद, मौल श्री, करौंदा, मालाबार, बहेड़ा आदि के पौधे रोपित एवं वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एम अरुणमौली, ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार त्रिपाठी बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह, पंकज कुमार शुक्ला प्रभागीय वन अधिकारी गोंडा, ज्योतिर्मय शुक्ला वन क्षेत्राधिकारी तरबगंज के साथ वन विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि दिनेश पाठक, राजेश पांडेय , मोहम्मद गनी, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय, स्काउट मास्टर रामेश्वर प्रताप सिंह, अशोक कुमार के साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!