नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रेल दुर्घटना में घायलों के लिए डॉ अनिता मिश्रा ने किया रक्तदान,इंकलाब फाउंडेशन लगातार चला रहा मुहिम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,718 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ।जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन द्वारा रेल हादसे में घायलों की मदद के लगातार प्रयास कर रहा है इसी को लेकर लगातार रक्तदान कराने का मुहिम चला रहा है जिसको लेकर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज गोंडा के ब्लड बैंक में इंकलाब फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक और गोंडा मेडिकल सेंटर की डायरेक्टर डॉ अनिता मिश्रा ने पहुंच कर रक्तदान किया उन्होंने कहा कि इस हादसे से आंखे नम हो गईं हैं उनकी सहायता के लिए रक्तदान किया है हमारा प्रयास यही है की ब्लड बैंक में खून की कमी न होने पाएं इसीलिए अपील भी की जा रही है कि सभी रक्तदान करे उनके साथ पीयूष पांडे, नवनीत सिंह, दिनेश शर्मा, करुणा नंदन मिश्रा, विपुल पाठक सहित कई लोगो ने रक्तदान किया संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि रेल हादसे के बाद से ही इंकलाब फाउंडेशन की टीम लगातार सहयोग में लगी हुई है हर प्रयास किया जा रहा है संस्था हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी है इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ है जिले के सभी सामाजिक संगठन अपना योगदान दे रहे हैं संस्था के ही जसपाल सिंह सलूजा, अजेय विक्रम सिंह, अजय प्रकाश सिंह भी सहयोग में लगे हैं रक्तदान शिविर में डॉ अनिता मिश्रा, डॉ शिवांगी राज, डॉ चेतन प्रभारी ब्लड बैंक, डॉ शोएब इकबाल, पीयूष पांडे, अविनाश सिंह, दुर्गेश अवस्थी उपस्थित रहे ।
संस्था द्वारा रेल हादसे में घायलों में फल वितरण किया गया शिक्षक अमर यादव ने कहा कि इंकलाब फाउंडेशन हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ा है हम ब्लड की कमी नहीं होने देंगे हम सभी संगठन मिलकर मुहिम चलाते रहेंगे यह हादसा बहुत दुखी करने वाला है पीड़ित परिवारों को ईश्वर साहस दे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!