नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन समाप्त , मांगो का होगा जल्द से जल्द निस्तारण

1 min read

 24,132 views

युगनव  टाइम्स अधिवक्ताओ  की मांगे जायज बताते हुए छठवे दिन अपर जिलाधिकारी ने तहसील के अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन समाप्त करवाया।जनपद गोंडा के तहसील कर्नलगंज के अधिकारीयों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बीते एक जुलाई से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू किया था। इस बीच उपजिलाधिकारी द्वारा वार्ता करने के लिए संघ के पदाधिकारीयों को पत्र भी भेजा गया। मगर अधिवक्ता जिले के अधिकारीयों की मौजूदगी में वार्ता करने पर अड़े रहे।

शनिवार को तहसील दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई करने आये अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व सीओ व कोतवाल के साथ अनशन स्थल पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने अधिकारीयों का स्वागत करते हुए बड़े ही सालीनता के साथ अपने नौ मांगो का मांग पत्र एडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें राजस्व संहिता की धारा 67(2) क, धारा 80, 101, 38, 76 व धारा 144 के तहत वाद का विचारण किया जाना सुनिश्चित करने, बिना सुनवाई के अनियमित तरीके से किये जा रहे आदेश पर रोंक लगाने, अधिकारियों द्वारा कार्य व्यवहार व भाषा शैली में सुधार करने,वसीयत, वर्ग फिट बैनामा व पुराने बैनामा का दाखिल ख़ारिज किये जाने के साथ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी पर रोंक लगाने, न्यायालयों पर एक दिन पूर्व काजलिस्ट उपलब्ध कराने के साथ अविवादित व पुरानी पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करने, समस्त न्यायालय 10 से 5 बजे तक खोले जाने, दलालों को बढ़ावा देने पर रोंक लगाने, न्यायिक कार्य में अनुचित बाधा को रोकने, राजस्व निरीक्षक द्वारा धारा 24 में प्रारंभिक रिपोर्ट की हीला हवाली के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग शामिल है। अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा बार बेंच एक गाड़ी के दो पहिए है, एक पहिया मर्सडीज का और एक पहिया पंचर साइकिल का होगा तो नहीं चल सकता, इसलिए दोनो पहिया बराबर होना चाहिए।

 

अपर जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की समस्त मांगो को जायज बताते हुए अधिकारीयों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उपजिलाधिकारी भारत भार्गव व तहसीलदार ने भी अपनी बातें रखते हुए कहा की कार्य करने का मौका ही नही मिला। कार्य करने का मौका मिलते ही सारी शिकायत दूर हो जाएगी। उन्होंने बार और बेंच एक सिक्के का दो पहलू बताया। उन्होंने कहा की बिना बार के सहयोग के बेंच अधूरा है। संघ के अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी, मंत्री ओम प्रकाश यादव, सत्य नरायन सिंह, रामसुरेश तिवारी, हृदयनरायन मिश्र, अरविन्द कुमार शुक्ल, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी, रामसभा मिश्र, बाबादीन मिश्र, वीरेंद्र विक्रम तिवारी, अमरेश चौबे सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!