नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दर्जा प्राप्त मंत्री के ब्लॉक बभनजोत आगमन पर विधायक प्रतिनिधि नीरज पटेल ने शिष्टाचार भेंट कर विकास कार्यों पर चर्चा की

1 min read

 6,936 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – गुरुवार के अपना दल के बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के ब्लॉक बभनजोत आगमन पर विधायक प्रतिनिधि नीरज पटेल ने उनके कुशल छेम पूछ कर उनका हाल जाना | पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने बभनजोत खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव के साथ सरकारी योजनाओं पर चर्चा की | बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कर्मचारी मनरेगा महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंत राव ने नरेगा से जुड़ी समस्याए मंत्री के सामने रखी | उन्होंने कहा कि महंगाई में कोई भी मजदूर 237 रुपए में काम करने को राजी नहीं होगा | कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ₹400 मजदूरी रखी थी अब वर्तमान सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि नरेगा की न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाया जाए | एमएमएस मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम जिओ मैप से भी मनरेगा कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है साथ उन्होंने मंत्री के सामने कहा कि लेट पेमेंट एक बड़ी समस्या है मजदूर दिन में काम करता है शाम को उसको जीवन यापन के लिए सामान की आवश्यकता होती है परंतु लेट पेमेंट होने से उनके जीव कोपार्जन की एक बड़ी समस्या बनी रहती है | मंत्री जी ने अखिल भारतीय कर्मचारी मनरेगा महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंत राव की बातों को सुनकर मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने की बात कही है l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!