पंडरी कृपाल रेंज के बनकसिया में आर बी एम इंटर कॉलेज में किया गयावृक्षा रोपण एवं पौध भंडारा
1 min read
5,630 views
सुरेश कुमार तिवारी मनकापुर
गोंडा । दिनांक 3 जुलाई को पंडरी कृपाल रेंज के बनकसिया में आर बी एम इंटर कॉलेज में *वृक्षारोपण* , *पौध भंडारा* जिसमे विद्यार्थियों, ग्राम वासियों एवं विद्यालय स्टाफ को पौध वितरित किया गया तथा जागरूकता *प्रभात फेरी* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ एवं एक वृक्ष माँ के नाम रहा। कार्यक्रम में पंडरी कृपाल वन क्षेत्राधिकारी सुशान्त शुक्ला , डिप्टी रेंजर रामचंद्र सिंह, वन दरोगा श्यामू तिवारी, माली बालक राम यादव विद्यालय प्रबंधक राहुल मिश्रा, विद्यालय के शिक्षक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
