नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पीस कमेटी की बैठक संपन्न/ किसने पढ़ाया पाठ नए भारतीय कानून की ?

1 min read

 7,531 views

नए कानून के तहत होंगे मुकदमा पंजीकृत

नवाबगंज,गोंडा    नवाबगंज थाने पर नये कानून व मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक थाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक राष्ट्रगान के साथ नये कानून व मुहर्रम त्योहार को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने नए कानून की जानकारी विस्तार से दी और त्योहार के बारे में निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ दोनों समुदायों के अगुवाकार मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आज रात 12 बजे से नया कानून लागू हो गया है। आज की तारीख से जो मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा उसमें नए संविधान की धाराएं लागू होगी। अगर पुरानी घटना है तो अभी कुछ दिन तक पूर्व के कानून के ही धारा लागू होगी इसके साथ मोहर्रम के बारे में आए हुए लोगों से जानकारी ली और ताजिया दारों से कहा कि जिस रास्ते से ताजिया पूर्व से जा रही हैं उसी रास्ते से जायेंगी। सभी लोग अपनी ताजियों की ऊंचाई कम रखें जिससे हाई टेंशन तार में न फंसे और न ही कहीं पेड़ की डाल काटनी पड़े। आये हुये दोनों समुदाय के लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की।

इस मौके पर प्रधान तुलसीपुर माझा प्रतिनिधि लालजी सिंह, दुर्गागंज राधेश्याम उर्फ रग्घू यादव,डा संजय दुबे,नगरपालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह,प्रधान कृष्ण लाल यादव,सुभाष यादव,रिशू श्रीवास्तव,जैनुल आबदीन,नबी अहमद,शहबाज,इंद्रभूषण पाठक, दुर्गेश पांडेय,रंगेश पांडेय, रिशू सिंह,अनिमेष सिंह,रवि सिंह,विपिन सिंह,राहुल सिंह, सभासद राजेन्द्र यादव,कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज अमर सिंह,सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह,दरोगा जयनाथ यादव,दुधनाथ चतुर्वेदी,मनीष सिंह व थाने के सभी स्टॉफ सहित क्षेत्र के तमाम लोगों की मौजूदगी रहे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!