नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छात्र मेहनत करने से कभी भी पीछे ना हटें, सफलता जरूर मिलेगी – डीएम नेहा शर्मा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,747 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एनआईसी सभागार में देखा गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जनपद के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्राओं को मेडल प्रशस्वी पत्र व टैबलेट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में मेहनत से पढ़ाई करने अपने लक्षण को पूरा करने परिवार व देश का विकास करने को लेकर संदेश दिया उन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि वह आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत और लगन से करेंगे एवं प्रदेश व देश की सच्चे मन से सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने का एकमात्र मंत्र है वह है मेहनत बिना मेहनत के कोई भी सफलता नहीं पाए जा सकती है इसलिए सभी बच्चे मेहनत से कभी भी पीछे ना हटें।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद स्तर पर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 25 छात्र-छात्राओं को मेडल, चेक व टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा हाई स्कूल की प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, इसमीत कौर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंटरमीडिएट की सना खातून, शिवाकांत पांडे, बुशरा जबी, स्मृति शुक्ला, अनुकृति श्रीवास्तव, शशि वर्मा, शिव दर्शन तिवारी, अजीत कुमार, मानस पांडे, प्रमोद मौर्या सुमन यादव को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मौली, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार व विद्यालयों के आये छात्र छात्राएं उनके अभिभावक व शिक्षक गण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!