नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा फैशन शो कराया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,830 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
हाथरस ।गोपाल वेलफेयर सोसायटी एवम् इन मोसन डांस एकेडमी द्वारा फैशन शो कॉम्पिटिशन कराया गया इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर किशोरी जी मेकओवर, की डारेक्टर काजल वर्मा, दूसरे स्पॉन्सर, द अल्टीमेट ब्रो कैफे के डारेक्टर शिवम भारद्वाज, निखिल भारद्वाज, तीसरे स्पॉन्सर शनि राजपूत रहे सभी को अंगवस्त्र व मेमंटो देकर सम्मानित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि प्रतिभा गुप्ता जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सोसायटी के संस्थापक/अध्यक्ष पण्डित गोपाल शर्मा जी युवा वरिष्ठ समाज सेवी ने कार्यक्रम को गति प्रदान की, और मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर और सोसायटी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया , निर्णायक भूमिका में दिल्ली से पधारी रुक्मणि शर्मा जी ने जजमेंट किया और उनको भी अंगवस्त्र व सोसायटी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया , सोसायटी के संस्थापक जी उनके सम्मान में दो लाइन कही

मुस्कान आपके होठों से कभी जाए ना
मुस्कान आपके होठों से कभी जाए ना
आंसू आपकी आंखों में कभी आए ना
पूरा हो हर ख्याब आपका
और जो पूरा न हो ख्वाब वो कभी आए ना।

फैशन शो प्रतियोगिता जिसमे प्रथम स्थान लक्ष्मी, दूसरे स्थान पर महक, और तीसरे स्थान पर पायल रही सभी को मैडल ट्रॉफी अंगवस्त्र व नगद कैश प्राइज प्रथम को 1500, दूसरे, स्थान को 1000 और तीसरे स्थान में 500 दिया सोसायटी के संस्थापक द्वारा भेट देकर सम्मानित किया गया और जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सभी को मैडल ट्रॉफी देखत स्मानित किया गया, संचालन नजर गौड़ ने किया टीम मेंबर में विश्वान बंधु, गौरव , लक्की आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!