नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

योग शिविर का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,340 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय के श्री राम सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है तथा हमे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और शरीर के अंगो को लाभ पहुचता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्‍तिष्‍क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया योग आसनों का अभ्यास करने से ताकत और लचीलापन विकसित होता है, साथ ही आपकी नसों को आराम मिलता है और आपका मन शांत होता है। आसन मांसपेशियों, जोड़ों और त्वचा, और पूरे शरीर – ग्रंथियों, नसों, आंतरिक अंगों, हड्डियों, श्वसन और मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं।इस दौरान योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने भी योग की विभिन्न विधाओं जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व को बताया। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं एवं एन सी सी कैडेट्स से प्रतिदिन स्वयं योग करने एवं समाज में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह ने भी योग के महत्व को बताते हुए छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार, कुँवर भगवती सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, सैनिक सुभाष पाठक, रणजीत सिंह, सूरज गुप्ता, योगेंद्र कुमार तिवारी, रंजय सिंह, राजेश वर्मा के साथ साथ सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!