नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पांच करोड़ से अधिक वाले निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा,समय से पूरे किए जाएं सभी निर्माण कार्य-डीएम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,524 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के पांच करोड़ से अधिक वाले भवन निर्माण कार्य एवं सड़क, पुल आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई भी समझौता न किया जाए। जिन भवन निर्माण में बजट के अभाव से कार्य रुका है उसे बजट मंगाकर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है अतः कार्यदायी संस्थाएं सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें। देर से निर्माण पूरा करने पर शासकीय धन की क्षति होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य मामूली सी कमी होने के कारण शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पा रहे है। उन सभी निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जो कमी है उसे तत्काल पूरा कर कर सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर किया जाए।

बैठक में डीएसटीओ अरुण सिंह, एडीएसटीओ राजेश पाण्डेय, एक्सईएइएन यूपी सिडको, ग्रामीण अभिन्यंत्रण विभाग, निर्माण खंड 1, सीएण्डडीएस, यूपी आरएनएन, पैक्स फेड, सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!