किस पालिका में होगा समस्या का निदान, जहाँ एक कॉल पर होगा समाधान
1 min read
3,367 views
नगर पालिका परिषद ने जारी किया टोल फ्री नंबर 18001805260
नवाबगंज गोण्डा नगर पालिका परिषद नवाबगंज द्वारा जनमानस की समस्याओं को देखते हुए नई पहल की गई है पालिका परिषद ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक टोल फ्री नंबर जारी किया है 18001805260 इस हेल्प डेस्क नम्बर पर नगर में साफ सफाई जन्म मृत्यु, स्ट्रीट लाइट नगर सफाई व्यवस्था नामांतरण पाइपलाइन लीकेज तथा नगर पालिका से संबंधित अन्य शिकायत दर्ज करा कर कार्य का निस्तारण करा सकते हैं जानकारी देते हुए पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया पालिका के अंतर्गत आने वाले समस्त समस्याओं के निदान हेतु उक्त हेल्प डेस्क नम्बर की व्यवस्था की गई है जिससे लोग अपने घर बैठे बैठे समस्याओं का निदान कर सकते हैं। बताते चले कि अभी लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेस्ट अधिशासी अधिकारी अवार्ड से अभिषेक कुमार को नवाजा गया है जिनकी कार्यशैली लोगों को पसंद आ रही है श्री अभिषेक कुमार ने बताया की पालिका में पालिका के कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार अमित श्रीवास्तव राजेंद्र तिवारी राजेश कुमार बजरंग लाल जितेंद्र श्रीवास्तव आनंद मोहन का बेहतर सहयोग रहा जिससे नगर पालिका का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है टोल फ्री नंबर जारी करने का सिर्फ एक मकसद है कि लोग अपनी समस्याएं घर बैठकर ही बता सकते हैं जिसका प्रत्येक कार्य दिवस है निदान कर दिया जाएगा इसके लिए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह का भी आभार प्रकट किया है कि उनके सहयोग के बिना कार्य संभव नहीं हो पता ।

