कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिलाकर मनाई खुशियां
1 min read
7,435 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । स्थानीय रगड़गंज चौराहे पर विकासखंड बेलसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता ने सराहा है। साथ ही साथ माननीय बृजभूषण शरण सिंह जो लगातार 30 वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं और लोगों के सुख-दुख में पहुंचते हैं उसी का प्रतिफल है कि करण भूषण सिंह भारी मतों से चुनाव जीते हैं। इस अवसर पर पंकज शुक्ला, अनिल चौरसिया, सुरेंद्र यादव, रामू विश्वास, अशोक कुमार, अजय शुक्ला, सुरेश जायसवाल, लकी कुमार, शिव कुमार अशोक पटवा आदि उपस्थित रहे ।
