जयपुरिया स्कूल के आदित्य को सिल्वर और अर्णव को मिला गोल्ड मेडल
1 min read
45,393 views
राष्ट्रीय स्तर की ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता में गोंडा के होनहार भाइयों का कमाल
वजीरगंज / गोंडा: नेशनल लेवल इंटर स्कूल कंपटीशन परीक्षा 2026-27 के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित ‘ब्रेनोब्रेन’ परीक्षा में जनपद गोंडा के जयपुरिया स्कूल के दो सगे भाइयों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में कक्षा 3 के छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल तथा कक्षा 1 के छात्र अर्णव प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
अशोकपुर टिकिया गांव के हैं दोनों मेधावी
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दोनों मेधावी छात्र जनपद गोंडा के विकासखंड वजीरगंज अंतर्गत ग्राम अशोकपुर टिकिया के निवासी हैं। दोनों बच्चे स्थानीय लोक वाणी केंद्र संचालक अजय कुमार सिंह के पुत्र हैं।
बच्चों की इस शानदार सफलता पर जयपुरिया स्कूल (कक्षा 3) की अध्यापिका प्रियांशी गुप्ता और जेननीफर जोशी ने जानकारी देते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी।
लगातार तीसरी बार जीती स्वर्णिम ट्रॉफी
यह पहली बार नहीं है जब इन नन्हे प्रतिभाओं ने अपनी क्षमता साबित की हो। नेशनल लेवल इंटर स्कूल कंपटीशन परीक्षा में इससे पूर्व भी अर्णव प्रताप सिंह और आदित्य प्रताप सिंह लगातार तीन बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। नन्हीं सी उम्र में बच्चों की इस असाधारण बौद्धिक क्षमता और उपलब्धि को लेकर पूरे क्षेत्र और वजीरगंज इलाके में काफी चर्चाएं हो रही हैं।
सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को
अपनी इस लगातार मिल रही सफलता पर खुशी जताते हुए आदित्य प्रताप सिंह और अर्णव प्रताप सिंह ने इसका पूरा श्रेय अपने स्कूल के गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता की प्रेरणा व सहयोग को दिया है। बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
