नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 11, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अपहृत किशोरी महाराष्ट्र से सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 68,441 views

नवाबगंज (गोण्डा): स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र से एक अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दवा लेने गई थी बाजार, नहीं लौटी घर जानकारी के अनुसार, बीते 20 अगस्त 2026 को ग्राम तुलसीपुर माझा पूरे अर्जुन (थाना नवाबगंज) निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 19 अगस्त को नवाबगंज बाजार दवा कराने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी मदद और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए नवाबगंज पुलिस लगातार सर्विलांस व अन्य तकनीकी माध्यमों से सुराग जुटा रही थी। बीते 4 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर के जरिए किशोरी की लोकेशन जलगांव (महाराष्ट्र) में होने की सटीक जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और 5 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना यावल (जनपद जलगांव, महाराष्ट्र) क्षेत्र में बताए गए स्थान पर दबिश दी।

महाराष्ट्र से बरामदगी, आरोपी रवाना किया गया न्यायालय पुलिस टीम ने मौके से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी शुभम गुलाब सोनावणे को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरी को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर, गोण्डा भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!