नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल पर बालाजी महाराज के पूजन बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,816 views

 

सुरेश कुमार तिवारी गोंडा

गोण्डा। ज्येष्ठ मास शुरू होते ही जहां गर्मी चरम पर हो जाती है तो वहीं आस्था भी बढ़ जाती है इस मास में बड़े मंगल पर जन आस्था के मुताबिक कलयुग के देवता माने जाने वाले श्री राम भक्त हनुमान का विशेष दिन होता है जिसमें श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा पाठ के साथ ही भण्डारे का भी आयोजन होता है। जनपद के विभिन्न स्थानों पर ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर मंदिर और सार्वजनिक स्थानों पर भक्ति मय रहता है कहीं जागरण, हनुमान चालीसा, रामायण पाठ के स्वर सुनने को माल जाते हैं।इस क्रम में नवाबगंज के कनकपुर कटी तिराहे हनुमान मंदिर सिरसा बिजली घर कटराभोगचंद दुल्लापुर रेलवे क्रासिंग कोल्हमपुर बाजार टिकरी वही वजीरगंज क्षेत्र के बालेश्वर गंज बाजार कस्बे में बालाजी महराज के तत्वावधान में बालाजी महराज का भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन मे बालाजी सरकार का भव्य दरबार सजाया गया,विविध धार्मिक अनुष्ठान किया गया और भजन गायक द्वारा पवनपुत्र की आराधना की गई।हनुमान चालीसा,बजरंग वाण का पाठ और पूजन कराया। आयोजन कर्ता ने कहा कि बाला जी सरकार का दर्शन कीर्तन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आमानुषिक और पैचाशिक शक्तियों का नाश होता है।मन की मनोकामना पूरी होती है।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।बालाजी महाराज के पूजन व प्रसाद वितरण में सांसद प्रत्याशी कैसरगंज करण भूषण सिंह,तरबगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज पांडे,पुर्व एमएलसी रणविजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह हरीश तिवारी ,अखिलेश तिवारी , पीयूष श्रीवास्तव राहुल जायसवाल रामशंकर गुप्ता मस्तराम यादव कप्तान पाठक शुभम पाठक लल्ला मिश्रा सुरज दुबे,रमेश कुमार दुबे,, पंकज कुमार दुबे,नीलकमल मिश्रा अरूण शुक्ला गुडडू दुबे रिंकु शुक्ला,राजेश कुमार दुबे आदि भजन व प्रसाद वितरण में सहयोग के साथ उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!