नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हादसा:अचानक ब्रेक लेने पर रोडवेज समेत तीन वाहनों की टक्कर,एक घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,715 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। गोण्डा बलरामपुर सड़क मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज समेत तीन वाहनों की पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। घटना से रोडवेज बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वाहनों के टकराव में पिकअप सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा बाजार में मंगलवार की सुबह बलरामपुर की ओर से गोंडा की तरफ जा रहे तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि सबसे आगे चल रही कार ने कुत्ते को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दी। तभी उसके पीछे तेज रफ्तार से आ रही पिकअप व रोडवेज बस आपस में टकरा गई। एक के बाद एक तीनों वाहनों के टकराव से क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं रोडवेज सवार यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक पिकअप सवार बलरामपुर जिले के सकूरिया थाना क्षेत्र पन्हरिया गांव के संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!