नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

धूमधाम से मना बालाजी महराज का कीर्तन भजन सुनकर, भावविभोर हुए श्रृद्धालु

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,246 views

 

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोंडा:-मसकनवा कस्बे में बालाजी महराज कीर्तन मंडली मसकनवा के तत्वावधान में बालाजी महराज का कीर्तन संध्या काआयोजन किया गया। कीर्तन में बालाजी सरकार का भव्य दरबार सजाया गया।विविध धार्मिक अनुष्ठान किया गया।भजन गा कर पवनपुत्र की आराधना की गई। हनुमान चालीसा, बजरंग वाण का पाठ किया। मुख्य यजमान नीतू और संतोष गुप्ता ने संदीप के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।देव पूजन कलश पूजन और पृथ्वी पूजन कराया। कीर्तन का शुभारंभ माधुरी कसौधन ने गणेश वंदना से की। गणपति राखों मेरी लाज पूरण की जो मेरो काज, जय हो बाला जी सरकार, जय हो बाला जी सरकार, संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं गा कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूनम और वीना ने भाव पूर्ण प्रस्तुति की।बजरंगबली के गीतों को गा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अर्चना और पूरम ने चन्द्र खिलौनों दिखाय रही मां नहिं मानय कन्हैया मनाय रही मां, अंजनी के पुत्र बाला जी महराज का भजन का सुंदर चित्रण किया। लोगों ने ऊं हनुमते नम: का जाम किया। राधेश्याम और राम कुमार ने बाला जी महराज का विधि विधान से हवन और पूजन कराया।उन्होंने कहा कि बाला जी सरकार का दर्शन कीर्तन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आमानुषिक और पैचाशिक शक्तियों का नाश होता है।मन की मनोकामना पूरी होती है।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।माधुरी कसौधन,संगीता कमलापुरी,कोविदा,व्यूटी, पार्वती देवी,वीना,अर्चना, पूनम,कपूरादेवी,दीपमाला, उर्मिला,पिंटू,तान्या ,तनय ,चंद्रप्रकाश,विशाल ,मनोज, चंदन,सचिन ,शिवम ,प्रदीप ,बलराम संतोष ,रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!